Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदुखद: गंगा में डूबे दो नाबालिग सगे भाई

दुखद: गंगा में डूबे दो नाबालिग सगे भाई

पौड़ी: गंगा किनारे खेलने गये दो सगे भाई पैर फिसलने के बाद गंगा में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नही चल पाया था। उनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बीते शाम थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए, वापस लौटे बच्चों ने बताया कि हमारे साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल जो कि नदी के पास खेल रहे थे खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया, जिसको बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश भी नदी में कूद गया। ’जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहाँ से डर कर भाग गए।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुँचने एवं त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुये बच्चों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया।

एसएस पी के निर्देशों के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में जनपद की थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है जो आज भी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments