Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधप्रोपर्टी डीलिंग विवाद के चलते युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

प्रोपर्टी डीलिंग विवाद के चलते युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में प्रोपर्टी डीलर अमरदीप चैधरी को घर बुलाकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमरदीप की हत्या उसी के पार्टनर ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर की हैI अमरजीत चौधरी पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका हैI परन्तु कुछ समय पूर्व वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया थाI  

घटना के मुताबिक अमरदीप के पार्टनर राजकुमार मालिक ने रविवार रात उसे अपने घर बुलाया, जिसके बाद अमरदीप अपने साथी सोनू राठी के साथ मोटर साईकिल से उसके घर पहुंचा, इस दौरान अमरदीप और राजकुमार मालिक के बीच प्रोपर्टी कारोबार को लेकर बहस के साथ धक्का मुक्की हो गई ,विवाद इतना बढ़ गया कि वहीं मौजूद राजकुमार के दो बेटे मनदीप और हर्षदीप ने अमरदीप पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना जब साथी सोनू राठी ने अमरदीप के भाई बादल चौधरी को दी तो वो भी सीधे घटना स्थल पहुंच गया, बताया जा रहा है कि हत्यारों ने बादल चौधरी और सोनू राठी पर भी फायरिंग कर दी जिसमें दोनों बाल बाल बचे गए I

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमरदीप को एंबुलेंस से मेला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर सहित पुलिस घटनास्थल और पहुंची। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। 

हत्या के तीनों आरोपियों को सोमवार सुबह होने तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI ह्त्या के कारणों को लेकर उनसे पूछ ताछ जारी हैI

जानकारी के अनुसार भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चैधरी की राजनीति में शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से हुई। अमरदीप के खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी पिछले दिनों हुई थी। पूर्व में अमरदीप को जिला बदर भी किया गया थाI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments