Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसापूजा सामग्री स्टोर  में भड़की आग, तीन मंजिला दुकान जलकर खाक

पूजा सामग्री स्टोर  में भड़की आग, तीन मंजिला दुकान जलकर खाक

पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष ने की मुआवजे की मांग

टनकपुर: शुक्रवार सुबह मां पूर्णागिरि धाम के निकट पूजा सामग्री की दुकान पर अचानक आग धधक गई। इस अग्किाण्ड में रमेश तिवारी की तीन मंजिला दुकान जल गई। लकड़ी, तखत, बल्ली, टिनशेड से बनी दुकान में पूजा सामग्री बेचने केअलावा रेस्टोरेंट चलता था। निचले तल में नारियल का गोदाम था। सभी आग की भेंट चढ़ गया। फिल्हाल अग्किांड में हुए नुकसान का आंकलन नही हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे काली मंदिर के पास रमेश तिवारी की दुकान पर अचानक आग भड़क गई। इससे रमेश तिवारी की दुकान नंबर 23 व 24 जल गई। बाद में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से आग और तेज हो गई। आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया।

स्थानीय दुकानदारों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खतरे की संभावना को देखते हुए एक घंटे तक पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को ककराली गेट से आगे यथा स्थान रोक दिया गया। वहीं, पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन पांडेय ने दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments