Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराध20 पेटी अंग्रेजी शराब व 10 पेटी देशी शराब समेत पांच गिरफ्तार

20 पेटी अंग्रेजी शराब व 10 पेटी देशी शराब समेत पांच गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस और एस.ओ.जी टीम ने संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग ब्रांड की लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

बता दें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट  द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने के लिए अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों एवं चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।

इस क्रम में कोतवाल हरेन्द्र चैधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम करने के लिए हीरानगर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कार को रोक कर चैक किया गया तो उसमें से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इस पर तस्कर विक्रम सिंह (निवासी रोहतक हरियाणा)व प्रदीप सिंह (निवासी सोनीपत हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में अंग्रजी शराब खरीदकर लाते हैं और हल्द्वानी और पहाड़ी जिलों में ऊंचे दामों में अवैध तस्करी करता है। तस्करी के लिए महंगी कारों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे पुलिस को कोई शक न हो सके। पुलिस पकड़े तस्करों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने 25 सौ का ईनाम देने की घोषणा की है।

टीम में एसएसआई  विजय मेहता, हीरानगर चैकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल मोहम्मद आजम, हरीश चंद्र जोशी, अशोक रावत, भानू प्रताप शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments