Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डखाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का कामः...

खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए करता है संजीवनी का कामः रेखा आर्या

देहरादून। प्रदेश में खाद्य विभाग द्वारा गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका कि वह लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुफ्त अन्न योजना है जिसका की गरीब वर्ग लाभ ले रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों के लिए एक और लाभप्रद योजना को शुरू करने जा रही है।
प्रदेश सरकार में खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी जो मूलभूत आवश्यकताएं जिनमे गेहूं,चावल, शामिल हैं उन्हें उपलब्ध भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग फोर्टिफाइड चावल की ही तरह आयोडीन युक्त नमक देने जा रहा है।यह नमक अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को बेहद ही रियायती दरों पर प्रतिमाह 1 किलो दिया जाएगा। कहा कि कहीं ना कहीं आयोडीन युक्त यह नमक हमारे गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही कहा कि एक किलो नमक दिए जाने का शासनादेश जारी हो गया है और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments