Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजल्द ही उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम प्रदेश की जनता को...

जल्द ही उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम प्रदेश की जनता को किया जाएगा समर्पितः गणेश जोशी

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आदर्श आचार संहिता के समाप्ति के तुरंत बाद शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम निर्माण से संबंधित आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्यधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया धाम में 120 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जा रहा है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तराखंड में बन रहे सैन्यधाम की भव्यता व दिव्यता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह का मंदिर का निर्माण सैन्य धाम में किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखण्ड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्य धाम का मुख्य गेट बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा निश्चित ही जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा यह जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने के लिए देश भर से यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। ठीक उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments