Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डनाग मंदिर में मंत्री जोशी ने पूजन कर नाग देवता का लिया...

नाग मंदिर में मंत्री जोशी ने पूजन कर नाग देवता का लिया आर्शीवाद, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

सेंदुल/टिहरी गढ़वाल। काबीना मंत्री गणेश जोशी शनिवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के सेंदुल ग्राम पंचायत जौनपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल नगाडो और फूल मालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सेंदुल ग्राम पंचायत में नाग देवता के नव निर्मित मंदिर का लोकार्पण एवं मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे के द्वितीय दिवस आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नाग मंदिर में दर्शन पूजन कर नाग देवता का आर्शीवाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान विधि विधान पूर्वक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 250 तक की बसावटों को मुख्य मार्ग तक जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा जो कुछ छूट जाएंगे उनको मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं तथा योजना के क्रियान्वयन हेतु क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों किसानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य योजना तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कृषि बागवानी क्षेत्र में वनाग्नि के दौरान जिन काश्तकारों को नुकसान हुआ है। इस बाबत मंत्री ने राजस्व से सर्वे कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सेंदूल ग्राम पंचायत में टीन शेड बारात घर का निर्माण की मांग और सेंदूल से नागोड़ा 2 किलोमीटर के सड़क मार्ग की मांग मुआवजा सहित तथा कृषि उत्पाद हेतु ढूलान के लिए मोटर मार्ग का निर्माण और सिंचाई सहित कई मांगों को लेकर मंत्री गणेश जोशी को मांगपत्र सौंपा।
जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते मांगों को पूर्ण करने का भोरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मंत्री गणेश जोशी द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना भी की। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक खजान दास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग में सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय में विश्व शक्ति योग जन समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा स्थल में भद्रकाली और नागदेवता की डोली का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेशमंत्री कमली भट्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, अध्यक्ष समिति अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार, राजेश सजवान, राजेंद्र चैहान, देवेंद्र पंवार, नारायण पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments