Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डअधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव निलंबित, वीपीडीओ भर्ती धांधली के...

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव निलंबित, वीपीडीओ भर्ती धांधली के मामले में हुए थे गिरफ्तारी

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा। वीपीडीओ भर्ती में धांधली के मामले में हुयी थी गिरफ्तारीI

कन्याल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान सचिव थे। भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने उन्हें दोषी पाते हुए बीते आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया थाI वीपीडीओ भर्ती के दौरान ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के पुख्ता प्रमाण भी मिलने के बाद 2018 में विजिलेंस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया थाI जिसे अब सटीएफ के हवाले कर दिया गया ।

सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments