Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिपूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के दून आगमन पर...

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के दून आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून: सोमवार को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के 1 नवंबर को दून आगमन पर कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के कई दिग्गज नेता भी उपस्थित रहे। यह स्वागत सत्कार उनके कांग्रेस पार्टी में वापस शामिल होने की खुशी में भी आयोजित किया गया।

दरअसल 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी को त्यागकर भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया था। भाजपा की सदस्यता के दौरान उन्हें और उनके बेटे संजीव आर्य को प्रत्याशी भी बनाया गया। दोनों ने ही चुनावों में जीत भी हासिल की। इसके बाद भाजपा ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री के पद पर भी नियुक्त किया।

अब तक यशपाल आर्य छह बार विधायक रह चुके हैं, और इससे पूर्व वह उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक पद का चुनाव जीता था और काफी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में ही बने रहे थे। और अब एक बार पुनः यशपाल आर्य अपने बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments