Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधसचिवालय में नौकरी लगाने के नाम 62 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम 62 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 युवकों से 62 लाख रुपये की ठगी के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथी अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने बताया कि इसी 16 अक्टूबर को मनीष कुमार निवासी गौशाला नदी रोड मुजफ्फरनगर ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी।

जिसमें बताया कि कमल किशोर पांडेय, मनोज नेगी, चेतन पांडेय और ललित बिष्ट ने उन्हें व उनके संबंधियों से सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 62 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपित कमल किशोर ने खुद को प्रशासनिक अधिकारी, ललित बिष्ट ने सचिव, मनोज नेगी ने अपर सचिव के पद पर तैनात बताया था। तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही थी।

शनिवार को गिरोह के सरगना कमल किशोर निवासी सर्कुलर रोड को त्यागी रोड पर संगम होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों में से कोई खुद सरकारी विभाग में तो किसी की पत्नी पटेलनगर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपित ललित बिष्ट की पत्नी लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी है तो दूसरा आरोपित मनोज नेगी खुद उत्तराखंड जल विद्युत निगम पौड़ी में संविदा पर नियुक्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments