Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से चार कार गायब, कार में कैश होने...

अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से चार कार गायब, कार में कैश होने की आशंका

देहरादून: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसी अर्पिता मुखर्जी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक रेड और करोड़ों के कैश की बरामदगी के बाद उनकी चार कारें गायब बताई जा रही हैं। इन गायब कारों में भी कैश होने की आशंका है I

जानकारी के मुताबिक, डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्प्लेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी कारें गायब हैं। माना जा रहा है कि इन कारों में भी भारी मात्रा में कैश भरा हुआ था। 

अब ईडी के अधिकारी इन कारों को तलाशने में जुट गए हैं। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है ईडी के अधिकारियों ने एक कार को बरामद भी कर लिया है। वहीं जो कारें गायब हुई हैं, उसमें दो खुद अर्पिता के नाम पर हैं। 

ईडी की पूछताच से अर्पिता को आए चक्कर

ईडी के अधिकारी अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपों के बाद अर्पिता काफी रो रहीं थी। इसके बाद वह गिर पड़ीं, जिसके बाद ईडी के अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सामने आ रहा है कि पार्थ चटर्जी को भी अस्पताल ले जाया गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments