Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे ने की खुदकुशी, शव...

पत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे ने की खुदकुशी, शव बरामद

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट बरसुम गांव में अपनी पत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने पेड़ से लटक कर अपनी भी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें, चार दिन पहले संतोष राम पुत्र मोहनराम ने बरसुम क्षेत्र में अपने ही परिवार की पहले तो तीन महिलाओं की हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी मार डाला था। मृतकों में उसकी पत्नी, ताई, भाभी व चचेरी बहन शामिल थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि चार दिन की तलाश के बाद सोमवार सुबह पुलिस को दिवाली बगड़ क्षेत्र में उक्त हत्यारे का शव पेड़ से लटका मिला। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अंग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments