Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपरीक्षा प्रभारी सहित चार अधिकारी बर्खास्त

परीक्षा प्रभारी सहित चार अधिकारी बर्खास्त

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा प्रभारी शिक्षक के कमरे से मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य चार अधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया।
वायरल वीडियो का यह मामला चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत नैल खंसर के दूरस्थ इंटर कॉलेज का है। वायरल वीडियो का सच सामने आते ही जिला अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच कमेटी को मौके पर भेजा था।
बता दें कि बीती 28 मार्च को 10वीं की गणित और 12वीं के रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। जिसके बाद 29 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं संकलन के लिए मूल्यांकन केंद्र विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग भेजा जाना था।

प्रधानाचार्य श्याम सिंह नेगी के अनुसार उत्तर पुस्तिका को बंडल व मुरलीधर के समय से नहीं पहुंचने के चलते 29 मार्च को परीक्षा प्रभारी को दे दिया गया। विघालय के पूर्व अतिथि शिक्षक गब्बर सिंह ने परीक्षा प्रभारी के कमरे में दाखिल होकर उत्तर पुस्तिकाओं का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। साथ ही प्रधानाचार्य नेगी का कहना है कि, केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, पर्यवेक्षक समेत परीक्षा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या बंडल से छेड़खानी नहीं हुयी है।

जांच टीम में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रावत, बीईओ केएस टोलिया, विधि अधिकारी एल.एस रावत व प्रधानाचार्य रा.ई.का. आदिबदरी, एम.एस नेगी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments