Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचार जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना

चार जुलाई से शुरू होगा सावन का महीना

देहरादून:  इस वर्ष सावन माह चार जुलाई से शुरू होने जा रहा है। वहीं खास बात यह है कि इस बार सावन 59 दिन का होने वाला है, जिसमें आठ सोमवार पड़ेंगे।

हर वर्ष सावन माह में भगवान भोले की आराधना की जाती है। इसी माह में कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है और सुहागिन व युवतियां भगवान भोले को प्रसन्‍न करने के लिए सोमवार के व्रत करती हैं।

प्रख्यात ज्योतिषी पं. शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार एक चंद्रमास 354 व सौरमास 365 दिनों का होता है। इस तरह से इन दोनों में 11 दिन का अंतर आ जाता है। लिहाजा तीन साल में यह अंतर 33 दिन का हो जाता है।
इस तरह हर तीसरे वर्ष में 33 दिनों का अतिरिक्त एक माह बन जाता है।

इन 33 दिनों के समायोजन को ही अधिक मास कहा जाता है। साल 2023 में अधिकमास के दिनों का समायोजन सावन माह में हो रहा है। इस कारण से सावन एक की बजाय दो महीने का होगा और सावन में आठ सोमवार पड़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments