Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधक्रिप्टोकरेंसी में धन निवेश का लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी

क्रिप्टोकरेंसी में धन निवेश का लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी

देहरादून: देश में डिजिटलाईजेशन की लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन जहां एक तरफ से लाभ हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराध भी बढ़ते जा रहे है। आम जनता की कमाई हड़पने के लिए साइबर अपराधी नए नए तरीके से उन्हें फांस रहे हैं और धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसी बीच साइबर ठगों द्वारा आम जनता को क्रिप्टो करेंसी में धन निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं।


साइबर अपराध के चलते देहरादून निवासी दिनेश कुमार गुप्ता के द्वारा साइबर सेल में धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी। शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि सौरभ मैंदोला नाम के युवक द्वारा स्वयं को फाइनेंस प्लानर एवं एडवाइजर कंपनी का मालिक बताकर उनकी धनराशि को क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट कर भारी लाभ कमाने की बात कहकर लगभग एक करोड़ 14 लाख रुपए हड़प लिए। दिनेश गुप्ता की शिकायत दर्ज कर साइबर सेल ने यह मामला निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला को सौंपा दिया गया।
जांच के दौरान आरोपी द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खातों एवं संबंधित ट्रेडिंग कंपनियों से विवरण प्राप्त किये गए। जानकारी से पता चला कि आरोपी सोरभ मैंदोला निवासी टर्नर रोड ,देहरादून द्वारा नकली आईडी बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है।


पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों की सहायता से सुराग प्राप्त किए गए। जिसके बाद सौरव मेंदोला को पूछताछ के लिए साइबर थाने बुलाया गया। पूछताछ में अन्य और अहम सुराग मिले है । आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुराग इक्कठा करने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments