Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजसवंतगढ़ से मिट्टी लाकर पहुंचाएंगे वीरोंखालः डॉ धन सिंह रावत

जसवंतगढ़ से मिट्टी लाकर पहुंचाएंगे वीरोंखालः डॉ धन सिंह रावत

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को धार देते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक् में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा डॉ. रावत ने वाडयूं-दुनाव गांव पहुँचकर चीन युद्ध के रणबांकुरे शहीद जसवंत सिंह रावत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऐलान किया कि वह अरुणांचल प्रदेश जाकर जसवंतगढ़ से मिट्टी लेकर वीरोंखाल पहुंचाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को याद रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज पूरा देश भारत माता के अमर बलिदानियों को याद कर रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चलाये जा रहे “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के रिखणीखाल ब्लॉक के गुठेता गाँव पहुंचे जहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद मंगल सिंह, शहीद गबर सिंह, शहीद हरेंद्र सिंह, एवं शहीद भारत सिंह नेगी को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने वीर सेनानियों की याद में पौधरोपण किया साथ ही उनकी स्मृति में स्मारक पट्टिका स्थापित की। डॉ रावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए, यही शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों के स्मारकों पर आना चाहिए इससे हमें देश के महत्व के बारे में पता चलता है और हम अपनी मिट्टी से जुड़ते हैं। डॉ रावत ने इस अवसर पर शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया।
इसके उपरांत डॉ. रावत वीरोंखाल ब्लॉक के वाडयूं-दुनाव गाँव पहुंचे जहां उन्होंने चीन-भारत युद्ध के अमर शहीद जसवंत सिंह रावत को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अमृत वाटिका में पौधारोपण कर शहीद सैनिक के परिवारजनों को सम्मानित किया। डॉ. रावत ने कहा कि जसवंत सिंह का अदम्य साहस और शौर्य देश को गौरान्वित करता है और हमें मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय विधायक की मांग पर प्राथमिक विद्यालय दुनाव का नाम शहीद जसवंत सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा की और इसे आदर्श विद्यालय बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द अरुणांचल प्रदेश जाएंगे और जसवंतगढ़ से मिट्टी से मिट्टी लेकर यहां स्मारक में रखेंगे। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत डॉ रावत ने वीरोंखाल में शहीद नायक सूबेदार सुरेंद्र सिह, हवलदार शम्भू प्रसाद को यादकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर लैंसडाउन के विधायक दलीप रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments