Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबीस अक्टूबर से उन्नति विहार में युवा रामलीला मंडली करेगी रामलीला का...

बीस अक्टूबर से उन्नति विहार में युवा रामलीला मंडली करेगी रामलीला का मंचन, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

-राम यज्ञ से होगा संसार पर आया संकट दूरः राजकुार सेमवाल
-क्षेत्रवासियों से मिल रहा अपार सहयोगः प्रताप पंवार
-रामलीला मंचन के दौरान बनये रखें शांतिः अर्जुन राणा

देहरादूनः राजधानी के मोहकमपुर स्थित उन्नति विहार में युवा रामलीला मंडली के द्वारा रामलीला का आयेजन किया जायेगा। यह जानकारी मंडली के सह सचिव पुनीत डिमरी ने दी। उन्होंने जानकारी को साझा करते हुए बताया कि बुद्धवार 20 अक्टूबर से उन्नति विहार में पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बताया कि कोविड.19 के चलते पिछले वर्ष रामलीला का मंचन नहीं हो पाया था। वहीं इस साल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के तहत यह मंचन किया जा रहा है।

मंडली के अध्यक्ष राजकुमार सेमवाल ने बताया कि विगत चार साल से युवा रामलीला मंडली लगातार रामलीला का मंचन करती आ रही है। कोरोना के चलते पिछले साल इस मंचन को नहीं किया जा सका था। परंतु इस बार प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मंडली के सभी सदस्यों के साथ कलाकारों में भारी उत्साह है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से रामलीला को देखने के लिए आने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि, सभी रामलीला दर्शक मास्क पहनने के साथ सरकार द्वारा जारी समस्त गाईड लाईन का पालन अवश्य करें। कहा कि प्रभु राम संसार में आये इस संकट को अवश्य दूर करेंगे।

सचिव प्रताप पंवार ने कहा कि मंडली को सभी क्षेत्रवासियों से अपार सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपील की है कि, दस दिन तक के इस राम यज्ञ में सहयोग करने की कृपा करें। उन्होंने जानकारी दी कि रामलीला का मंचन उसी स्थान पर किया जा रहा है। जहां विगत वर्षों में किया जाता रहा है।

इसके अलावा मंडली के उपाध्यक्ष अर्जुन राणा ने बताया कि मंचन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कहा कि कुछ व्यवस्थायें करनी बाकी रह गई हैं। जिन्हें क्षेत्रीय जनता के सहयोग से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने रामलीला मंचन के दौरान सभी से शंति बनये रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments