Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीदों के चित्र लगेंगे सैन्य धाम...

विश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीदों के चित्र लगेंगे सैन्य धाम में: गणेश जोशी

देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्य धाम के रूप में उत्तराखण्ड का पाचवॉ धाम विकसित किया जायेगा। 15 नवम्बर 2021 से शहीद सम्मान यात्रा का प्रारम्भ स्वाड गॉव से किया गया था जिसका समापन कल गुनियाल गॉव में हो जायेगा। 95 ब्लॉकों के कुल 1434 शहीद परिवारों से सम्पर्क करने के बाद यहॉ पर पवित्र कलश लाया जायेगा।

समारोह के दौरान देहरादून के 204 शहीद परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा। शहीद द्वार का नाम पूर्व सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत के नाम पर किया जायेगा। 50 बीघा के अन्तर्गत बनने वाले शहीद धाम को 63 करोड रूपये की लागत से 02 वर्ष के भीतर तैयार कर लिया जायेगा तथा प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीदों के चित्र विवरण के साथ यहॉ पर लगाये जायेगे।

शहीद धाम में अमर जवान ज्योति, थियेटर, गन, ट्रैंक इत्यादि प्रमुख आकर्षण के केन्द्र होंगे। कल शहीद सम्मान यात्रा के सम्पन होने पर विशाल जन सभा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments