Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘हिमालय उन्नति मिशन’ के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

‘हिमालय उन्नति मिशन’ के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में ‘‘हिमालय उन्नति मिशन’’ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उत्तराखण्ड में संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों में डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वही गांवों में भी यह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विभिन्न जेलों में कैदियों को भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किया गया है। संस्था द्वारा स्मार्ट बॉर्डर स्कूल के अंतर्गत भी बॉर्डर एरिया के स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। यूथ लीडरशिप प्रोग्राम के तहत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाइब्रेंट विलेज में भी संस्था द्वारा विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उत्तराखण्ड के 05 वाइब्रेंट विलेज के विकास में सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि इन गावों के विकास हेतु सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर वाइब्रेंट योजना के तहत सीमावर्ती गांवों का विकास किया जाना है। इन गांवों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने संस्था के यूथ लीडरशिप कार्यक्रम की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार एयर मार्शल वी.पी.एस. राणा (रि.), राज्य समन्वयक नितिन जैन और संस्था के राकेश डंगवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments