Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगणेश गोदियाल ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र, कहा – डाक मतपत्रों...

गणेश गोदियाल ने निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र, कहा – डाक मतपत्रों से किया गया फर्जी मतदान

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो गए थे लेकिन उसके बाद पोस्टल बैलेट में धांधली का मामला जोरो पर रहा I इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सेना में सेवारत सैनिकों के लिए जारी मतपत्रों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसे मतदान को निरस्त करने की मांग की है।

गोदियाल ने पत्र में कहा कि निर्वाचन आयोग सेवारत सैनिकों और सर्विस मतदाताओं को मतदान सुविधा देने को डाक मतपत्र जारी करता है। पार्टी के संज्ञान में आया है कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए डाक मतपत्रों की सूची में ऐसे नाम हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हैं।

उन्होंने इस संबंध में उनके पास पुख्ता जानकारी होने का दावा किया। कहा कि ऐसे डाक मतपत्र पर किसी प्रत्याशी के पक्ष में मत प्राप्त होता है तो उसे निरस्त माना जाना चाहिए। साथ ही उस मतदाता को प्रमाणित करने के लिए संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने पत्र में कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा निगम में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद निविदा आमंत्रित की गई। इसकी प्रक्रिया अभी गतिमान है। विभाग ने कार्यादेश जारी करने का निर्णय भी किया है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने ऐसी निविदाओं को निरस्त करने और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments