Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री हाईवे पर बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 28...

गंगोत्री हाईवे पर बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत, 28 घायल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में रविवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 घायल हो गए। 7 शवों को निकाला जा चुका है। हादसे के 28 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या UK-07- 8585 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 28 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 7 शव बरामद हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर वार्ता कर घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, मेडिकल टीमों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रहने के लिए कहा है। गंगनानी में हुई इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments