Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगैंगस्टर लंडा ने ली हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी

गैंगस्टर लंडा ने ली हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी

देहरादून: पंजाब में शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने ली है। लंडा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह जिम्मेदारी ली है। लंडा पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। 

पुलिस अधिकारीयों ने बतया कि हिंदू नेता सुधीर सूरी को चार गोलियां मारी गयी थी। दो गोलियां छाती पर, एक गोली पेट के पास और एक गोली कंधे से लग कर निकल गई । भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच पुलिस हिंदू नेता का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव सरकारी मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस में ले गए हैं। पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया है, जिसमें कालेज के फोरेंसिक विभाग के डा. जतिंदर पाल सिंह, डा. करमजीत सिंह तथा सन्नी बसरा शामिल हैं।

बता दें, सूरी को पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ था, इसके बावजूद उन्हें अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर चार गोलियां मारी गईं। वे मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। गोली मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments