Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिसीएम धामी का प्रयास लाया रंग, घर-घर इगास की फैली महक

सीएम धामी का प्रयास लाया रंग, घर-घर इगास की फैली महक

देहरादून: लोकपर्वों को मनाने का अपना अलग आनंद है और पहाड़ की संस्कृति में रचा-बसा इगास तो हमेशा से देवभूमि में मनाया जाता रहा है। बल्कि, इस बार इगास और बूढ़ी दीपावली को लेकर पूरे राज्य में अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिला।

दरअसल, इगास का त्योहार सामान्य रूप से प्रत्येक वर्ष ही पर्वतीय जिलों में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान के बाद न केवल इस त्योहार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली बल्कि देहरादून जहां कम संख्या में लोग इगास मनाते थे वहां भी इस बार इगास को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देहरादून में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से इगास मनाया गया तो लोगों ने अपने घरों में दीवाली की तरह ही दीयों की रोशनी की और पारंपरिक दाल की पकौड़ी आदि व्यंजन बनाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार इगास पर पहले ही अवकाश की घोषणा कर दी थी। यह भी एक अहम वजह रही कि बड़ी संख्या में लोगों में इस लोक पर्व को लेकर उत्साह बना रहा। यहां तक कि सीएम के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव में खास इगास मनाने के लिए पहुँचे हैं। वहीं, दीवाली की तरह ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यक्तिगत लोगों ने उपहार की तर्ज पर एक दूसरे को समौन भेंट की।

मुख्यमंत्री की ही मुहिम का नतीजा रहा कि आज देशभर से प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं मिल रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंडियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments