Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डशासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के जारी किए आदेश

शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के जारी किए आदेश

देहरादून:  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन ने राजधानी समेत चार जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है, उनकी जगह हरिद्वार में चमोली के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को भेजा गया है। कुमाऊं रेंज के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भी ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

Capture

शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून के पुलिस कप्तान को डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्ट को 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि, नैनीताल की जिम्मेदारी अब आईपीएस प्रह्लाद सिंह मीणा देखेंगे। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया गया है। बता दें कि चमोली पुलिस कप्तान रहे प्रमेंद्र डोबाल इसी साल आईपीएस प्रमोट हुए हैं। उन्हें अब प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments