Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसासः डीएम

सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसासः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण  जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा है कि सैनिक  हमारे राज्य की शान, सरकार प्रशासन को सैनिकों के बलिदान का एहसास है, कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है  कि सैनिकों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण किया जाए,  प्रशासन तथा सरकार  निरंतर निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि   सैनिकों, आश्रितों, वीर माताओं, वीरांगनाओं की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा,  जिन समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर किया जा सकता है वह तुरंत किया जाएगा तथा जिन पर शासन  से निर्णय होना है उसके लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा। वीर माताओं, वीरांगनाओं के पेंशन के सत्यापन की वर्ष में एक बार किए जाने की मांग पर डीएम ने जिले में वीर माताओं, वीरांगनाओं को प्रत्येक तीन माह  पेंशन सत्यापन से राहत देते हुए वर्ष में एक बार  सत्यापन कराने को दिए निर्देश।
सैनिकों द्वारा एयरपोर्ट पर सैनिकों के लिए विश्रामगृह के मांग सुझाव पर संस्तुत करते हुए शासन को पत्राचार करने की बात कही, वीरांगना के साथ हुए भूमि फ्रॉड के मामले में सैनिक कल्याण अधिकारी को तत्काल एसएसपी आफिस रवाना किया तथा इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने को लिखा।
जिलाधिकारी ने सैनिको के सुझावों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान सैनिकों और पूर्व सैनिकों की पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, रोजगार, पुनर्वास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। डीएम ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments