Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क दुर्घटनों को लेकर जिला प्रशासन ने दिखाई सजगता

सड़क दुर्घटनों को लेकर जिला प्रशासन ने दिखाई सजगता

रुद्रप्रयाग। जनपद में घट रही सड़क दुर्घटनाआंें को लेकर जिला प्रशासन सजग नजर आ रहा है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने एनआईसी सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जनपद के अंतर्गत सभी सड़क दुर्घटनाओं की सूचना अनिवार्य रूप से आई-रेड पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों की मजिस्ट्रीयल जांच आख्या आगामी 15 दिनों में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को भी कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं सहित यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्रांतर्गत पैरापिट व क्रैश बैरियर से संबंधित निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं। डीएम ने बीते वर्ष के साथ-साथ अभी तक हुई सड़क दुर्घटनाओं की आई-रेड पर अपलोड सूचनाओं की भी समीक्षा की। आई-रेड पर समीक्षा के दौरान बीते माह भटवाड़ीसैण में हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच आख्या उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में मजिस्ट्रीयल जांच बिना देरी के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने भटवाड़ीसैण में हुई वाहन दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड व पैरापिट का टूटा होना बताया। जिस पर जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा से संबंधित सभी अधिकारियों को उनके संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी निर्धारित प्रारूप में पैरापिट अथवा क्रैश बैरियर आदि संबंधी आख्या उपलब्ध कराएंगे कि उनके द्वारा निरीक्षण किए गए यात्रा मार्ग में पैरापिट अथवा क्रैश बैरियर आवागमन को लेकर सुरक्षित हैं। साथ ही उनके द्वारा मानक के अनुसार अनुरक्षण कर लिया गया है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सड़क मार्ग में संवेदनशील, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, डेंजर जोन, जाम लगने वाले स्थानों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सहित पुलिस उपाधीक्षक व संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को केदारनाथ यात्रा रूट का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही आगामी बैठक में निरीक्षण की फोटोग्राफ्स सहित आख्या उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रेरणा जगूडी, लोनिवि इंद्रजीत बोस आदि सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। आई-रेड में सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट व सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़ों का एक रिकॉर्ड होता है। इस रिपोर्ट में दुर्घटना की तिथि के साथ ही दुर्घटना का समय, स्थान, दुर्घटना का कारण तथा उसमें घायल अथवा मृतक लोगों की जानकारी होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments