Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति सफल, कांग्रेस...

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति सफल, कांग्रेस के आरोप निराधार

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की उल्लेखनीय उपलब्धियों मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलेरेंस की नीति भी रही है और जो भी मामले विपक्ष या आम जन के द्वारा लाये गए उनका न केवल संज्ञान लिया गया, बल्कि कार्यवाही को भी अंजाम दिया गया। वहीं राज्य मे खनन से पांच गुना राजस्व प्राप्त होने के बावजूद भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद और दुष्प्रचार है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक राजपुर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल मे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैतिक साहस दिखाते हुए बिना काल खंड देखकर उन सभी मामलों की जांच करायी जो कि एक नजीर है। इनमे विस मे भर्ती घोटाले हो या नौकरियों मे हो रहे भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। इसी के चलते राज्य मे नकल विरोधी कानून अस्तित्व मे आया जो कि देश मे नजीर बना। भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखण्ड सरकार की ताबड़तोड़ मुहिम जारी है। तीन वर्षों में लगभग 80 से अधिक लोगों को रिश्वतखोरी में रंगे हाथ पकड़ा जा चुका है जबकि दर्जनों लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में लिया गया है। यह अभियान लगातार जारी है। उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
खजान दास ने कहा कि अब तक सामने आये मामलों मे यह साफ हुआ कि भ्रष्टाचार मे लिप्त व्यक्ति चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बक्शा नही गया और सलाखों के पीछे भेजा गया। इसके लिए सतर्कता विभाग को विशेष रूप से सक्रिय करने के साथ ही विशेष टोल फ्री नम्बर 1064 भी जारी कर दिया गया। इस एप के माध्यम से आरोपियों की रंगेहाथ गिरफ्तारी में तेजी आई है। बिजली, पुलिस, लोनिवि, शिक्षा विभाग में  सबसे ज्यादा मामले इस दौरान सामने आये।
उन्होंने कहा कि राज्य मे आज खनन ऐसा विभाग है जो कि पूर्व की अपेक्षा 5 गुना राजस्व अर्जित कर रहा है। यह राज्य की अर्थिकी के लिए अहम बना हुआ है। वहीं माफियाओं पर भी लगाम लगी है और 8 गुना दंड वसूला गया है। उन्होंने कहा कि अब पहले जैसी खनन रोकने गए अधिकारियों को कुचलने की कोशिश, शासन प्रशासन का सरंक्षण बीती बात हो गयी है। राजस्व वृद्धि और माफिया पर अंकुश लगने पर विपक्ष को आरोप प्रत्यारोप के बजाय सरकार की पीठ थपथपानी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर माफियाओं के साथ सांठ गाँठ और उनके ही इशारे पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया।
खजान दास ने कहा कि धामी सरकार के तीन साल भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए जाने जाते हैं। केंद्र के सहयोग से राज्य मे लाखों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। ऐसे मे राज्य आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है और कांग्रेस इन उपलब्धियों को पचा नही पा रही है। वह विभाजन और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों के सहारे आगे बढ़कर दुष्प्रचार पर उतर गयी है। जनता इसे स्वीकार नही करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments