Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकारी सेवाओं में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकताः धामी

सरकारी सेवाओं में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकताः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को भरना सरकारी की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई जारी है। सरकार सारी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से कर रही है।
सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने पद संभालने के बाद पहले दिन ही रिक्त सभी पदों को भरने का संकल्प व्यक्त किया था। सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू कर पारदर्शी तरीके से 17 हजार से अधिक भर्तियां कर दी हैं। जो पद अभी रिक्त चल रहे हैं, उन पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती व सीमांत गांव अब प्रथम गांव के रूप में सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने उनमें विकास के मानक प्रथम गांव के रूप में तय किए हैं। राज्य सरकार उसी प्रकार से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिला इकाइयां सशक्त होनी चाहिए। व्यवस्था का सरलीकरण होगा तो अधिक व्यक्तियों को इसका लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में चुनावी दौरे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जनता में चुनाव को लेकर उत्साह है। वहां अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति बढ़ी है। आतंकवाद, अलगाववाद व आतंकवाद पर लगाम लगी है। एक राष्ट्र, एक विधान व एक निशान के आधार पर चुनाव हो रहा है। वहां के लोग विकास चाहते हैं।
उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून उत्तराखंड राज्य के लिए आवश्यक है। यहां भाईचारा व मेल-मिलाप है। राज्य में बनभूलपूरा जैसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके लिए यह कानून अस्तित्व में आ गया है। अब जो भी दंगा करेगा, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसकी भरपाई दंगा करने वाले से की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments