Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की बधाई दी।
राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में नागरिकों को त्वरित एवं उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार हेली एंबुलेंस, ड्रोन लॉजिस्टिक्स, ए आई मैनेजमेंट एवं ट्रॉमा मैनेजमेंट के क्षेत्र में व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है एवं साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से इन सभी सेवाओं हेतु सहयोग की अपेक्षा की। वार्ता के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments