Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने डिफेंस सिस्टम ‘‘इंद्रजाल’’ के लाँचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

राज्यपाल ने डिफेंस सिस्टम ‘‘इंद्रजाल’’ के लाँचिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

देहरादून/हैदराबाद। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को तेलंगाना, हैदराबाद में ग्रीन रोबोटिक्स द्वारा विकसित ड्रोन डिफेंस सिस्टम ‘‘इंद्रजाल’’ के लाँचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ग्रीन रोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया यह पहला स्वदेशी स्वायत्त ड्रोन डिफेंस सिस्टम है जिसे मानव रहित हवाई यानों व ड्रोन के हमलों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि इंद्रजाल कि वास्तविक विशेषता है कि यह पूर्ण रूप से भारत में निर्मित हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक अद्भुत कदम है। यह पूरी तरह से भारतीय धरती पर, भारतीय प्रतिभा द्वारा, भारतीय संसाधनों का उपयोग करके विकसित किया गया है जो हमें गर्व की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्र में हमारे देश की बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण है। उन्होंने ग्रीन रोबोटिक्स की अनुसंधान टीम को उनके इस सराहनीय नवाचार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इंद्रजाल का सतरंगी स्पैक्ट्रम अभी नई से नई तकनीकी के साथ निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़े यह दृढ़ इच्छा है। इंद्रजाल रक्षा प्रणाली में हमारे सुरक्षा प्रोटोकॉल हेतु क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है, जिससे भारत और वैश्विक समुदाय दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रौद्योगिकी सम्पन्न वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ ने यह हमारे लिए बहुत बड़ा उपहार दिया है। यह इंद्रजाल हमारे दुश्मनों की मनोभावों और संकल्पनाओं को सदैव के लिए समाप्त कर देगा। इसमें विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत में सुरक्षित भारत और शक्ति सम्पन्न भारत की भावना भी समाहित है। उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसी प्रकार नई-नई राहें तलाशनी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments