Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल करेंगे कैरियर काउन्सलिंग फेस्टिवल का शुभारम्भ

राज्यपाल करेंगे कैरियर काउन्सलिंग फेस्टिवल का शुभारम्भ

देहरादून: राज्यपाल ले,ज. गुरमीत सिंह (से.नि) ने गुरूवार को राज्य में कैरियर काउन्सलिंग फेस्टिवल को लेकर संबधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान राज्यपाल ने फेस्टिवल आयोजन से जुड़े, फाउण्डेशन एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में यह भी तय किया गया कि माह दिसम्बर में सीमान्त एवं दूरस्थ क्षेत्र डीडीहाट से दो दिवसीय कैरियर काउन्सलिंग फेस्टिवल का शुभारम्भ राज्यपाल के हाथों किया जायेगा। इस दौरान राज्यपाल कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्र.छात्राओं से सीधा संवाद भी करेंगे।

बैठक में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रतिभावान लोग पूरे विश्व में राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। इसलिए उनकी प्रतिभा को और बल देने के लिए सीमान्त एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्र.छात्राओं को गांव, ब्लॉक व तहसील स्तर पर ही बेहतर कैरियर काउन्सलिंग की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिये। कहा कि भविष्य में राज्य के प्रत्येक तहसील में कैरियर काउन्सलिंग फेस्टिवल आयोजित किये जाएंगे।

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिला प्रशासन तथा सामाजिक संस्था गोरकेला फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इस कैरियर काउन्सलिंग फेस्टिवल का संचालन जिला वन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीडीहाट के उपजिलाधिकारी तथा गोरकेला फाउण्डेशन के अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments