Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट

राज्यपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गृहमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यपाल ने गृहमंत्री से वाइब्रेंट विलेज योजना की प्रगति, प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और होम स्टे के विस्तार के संबंध में चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यपाल और गृहमंत्री के बीच उत्तराखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और साइबर चुनौतियों की तैयारियों सहित नरेंद्र नगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के आधुनिकीकरण आदि विषयों के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई, और प्रदेश में मानसून और आपदा प्रबंधन की तैयारी के संबंध में भी वार्ता हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments