Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डगजब का उत्साहः गंगाजल भरने पहुंच रहीं महिला कांवड़िया

गजब का उत्साहः गंगाजल भरने पहुंच रहीं महिला कांवड़िया


हरिद्वार। महाशिवरात्रि का पर्व आगामी 8 मार्च को है। ऐसे में गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ हरिद्वार में उमड़ रही है। हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत तमाम घाट कांवड़ियों से पट गए हैं। कांवड़ियों में पुरुष तो हमेशा से ही कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचते हैं, लेकिन इस बार महिला कांवड़िया भी बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रही हैं। महिला कांवड़िया भी पूरे उत्साह से हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर कंधे पर कांवड़ रखकर रवाना हो रही हैं। इनमें कई महिलाएं पहली बार तो कई दूसरी बार कांवड़ लेने आईं हैं। महिला कांवड़ियों ने बताया कि वो अपने पति और अपने रिश्तेदारों के साथ कांवड़ उठाने हरिद्वार आई हैं। इससे पहले भी कई महिलाएं कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आ चुकी हैं। उनका कहना है कि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रही रहे, इसके लिए उनकी आस्था हमेशा से भगवान पर बनी रही है। महिलाओं का कहना था कि जिस तरह से उन्होंने अपने पति के सुख दुख में साथ निभाने की कसम खाई थी, उसी तरह से पति के साथ कांवड़ लेकर जाने काफी खुशी मिल रही है। इस तरह से भगवान भोलेनाथ की कृपा सदा उन पर बनी रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments