Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिहरीश रावत ने उठाया सवाल बोले किसी की देश भक्ति का पैमाना...

हरीश रावत ने उठाया सवाल बोले किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा होती कौन है?

देहरादून: देशभर में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव की तैयारियां चल रही है I प्रत्येक राजनैतिक दल अपने- अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में लगे हुए है I ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार को सिलसिला जारी है I

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। भट्ट के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है?

पूर्व सीएम ने कहा कि यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई लोग व संगठन रहे हैं, जिन्होंने तिरंगा वर्षों तक नहीं फहराया। शायद इसके लिए वह आज भी संकोच करते हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि देश में 42 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे हैं। 50 करोड़ से अधिक ऐसे हैं, जिनके लिए हर दिन की रोटी जुटाने का सवाल है। इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा से नीचे गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि इस तरह के लोगों के पास कहां से झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा।

साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि संघ ने अपने कार्यालय में 51 साल तक झंडा नहीं फहराया। तीन लड़कों ने जब उनके कार्यालय में झंडा फहराया तो उन लड़कों को इस पर 2013 तक मुकदमा झेलना पड़ा।

वहीं ,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान बचकाना है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। पहाड़ में अधिकतर लोग तिरंगा नहीं लगा पाए हैं क्योंकि भाजपा कार्यकाल में उनकी आर्थिकी में गिरावट आई है। पहाड़ में तमाम लोग देश से प्रेम करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तिरंगा न लगाने वालों के बारे में पता लगाना है तो उन्हें नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय में हैं। वहां जाकर इस बारे में पता करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments