Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में एक बार फिर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

दिल्ली में एक बार फिर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

देहरादून: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने दिल्ली सरकार की परेशानी बढ़ा दी हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए दिल्ली में एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान कर भी किया है।

राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,146 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत हो गयी। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गया है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 8205 हो गई है। उधर, दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बीए 2.75 बताया जा रहा है। 

लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। यह सब-वैरिएंट कोरोना वैक्सीन लगाने वालों को भी संक्रमित कर सकता है। हालांकि, इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

डॉ. सुरेश ने आगो कहा कि कोरोना के मामले कम होने के साथ लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना कम कर दिया है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उनमें लक्षण कम गंभीर है। डायबिटीज, हार्ट, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों वाले लोगों के लिए काफी जोखिम उठाना पड़ सकता है। कोरोना अभी तक समाप्त नहीं हुआ है, तीन महीने पहले संक्रमित होने वाले लोग फिर से कोविड पॉजिटिव आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments