Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत की पीएम को चुनौती, “मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने की बात...

हरीश रावत की पीएम को चुनौती, “मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने की बात कही होगी तो प्राण त्याग दूंगा”

देहरादून: आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में लगातार सियासत गरमाई हुई है | अब उत्तराखंड में चुनाव से पहले ही ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोले जाने’ का मामला गरमाता नजर आ रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। जिस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ऐसा उन्होंने कहा होगा तो वो अपने प्राण त्याग देंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड चुनाव के चलते गदरपुर, जसपुर, खटीमा, हल्द्वानी, रुद्रपुर और नानकमत्ता जैसे तराई के विधानसभा क्षेत्रों को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। जिसमे उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर घेरा और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के साथ कांग्रेस ने पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। आम जनता से उन्होंने भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी 14 फरवरी को वोट देते समय वह कांग्रेस को और कांग्रेस के गुनाहों को याद रखें।

पीएम मोदी के इस आरोप पर हरीश रावत ने जवाब देते हुए कहा कि “मोदी जी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। मैं या कांग्रेस के किसी नेता भी ने अगर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने का बयान दिया हो तो मैं राजनीति ही नहीं बल्कि अपने प्राण त्याग दूंगा। भाजपा सिर्फ कोरा झूठ प्रचार करती है। हमने कभी भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात नहीं की।”

उन्होंने कहा भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए चुनाव में यह झूठा मुद्दा खड़ा कर रही है। मोदी हर खाते में 15 लाख रुपये जमा करने जैसा झूठ बोल रहे हैं। लेकिन अब इस तरह वोट नहीं मिलेंगे।

पीएम मोदी के आरोप और हरीश रावत के जवाबों के बीच पौड़ी ज़िले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आध्यात्मिक प्रदेश देवभूमि में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साज़िश हो रही है। शम्स ने कहा कि मुस्लिम विश्वविद्यालय अलगाववाद की विचारधारा को बढ़ावा देने वाला मुद्दा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments