Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसंसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा सांसद ने...

संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर भाजपा सांसद ने राज्यसभा में पेश किया नोटिस

देहरादून: बुधवार को भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने संसद भवन में गायिका लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस पेश किया। भारत रत्न लता मंगेशकर का इसी रविवार को बीमारी के चलते देहांत हो गया था।

8 जनवरी को कोरोना संक्रमण के बाद लता मंगेशकर को सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था | उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। जिसके बाद 92 वर्षीय लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया था |

लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और केंद्र सरकार ने उनकी याद में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इससे पहले, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि केंद्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments