Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसतपाल ब्रह्मचारी पर भाजपा का पलटवार, लगाया महिलाओं से दुर्व्‍यवहार का आरोप

सतपाल ब्रह्मचारी पर भाजपा का पलटवार, लगाया महिलाओं से दुर्व्‍यवहार का आरोप

देहरादून : कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के आरोपों के जवाब देते हुए भाजपा ने पलटवार किया है I भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने सतपाल ब्रह्मचारी को निशाने पर लिया। उन्होंने ब्रह्मचारी पर बैरागी कैंप में महिलाओं से दुर्व्‍यवहार के आरोप लगाए।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी और उनके साथ चल रहे बाहरी राज्यों के लोग वोट मांगने के नाम पर जनता से दुर्व्‍यवहार, मारपीट और अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। अजनबी चेहरों के साथ झुंड बनाकर कालोनियों में लोगों को धमकाया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग चुनाव आयोग की टीम के साथ दुर्व्‍यवहार करते हैं। चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था को भाजपा और मदन कौशिक का एजेंट बताते हैं। चुनाव आचार संहिता का पालन होना चाहिए। बाहरी प्रदेशों की गाड़ियों की जांच होनी चाहिए।

वहीं, लीगल सेल के प्रभारी शिखर पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक सार्वजनिक संपत्तियों पर बैनर पोस्टर लगा रहे हैं। आयोग टीम जब उन्हें हटाती है तो उनसे अभद्रता की जा रही है। मीडिया प्रभारी शेखर कुर्ल ने आरोप लगाए कि बिना मुद्रक प्रशासक के बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि को जनता के सवालों का जवाब बहुत शालीनता और विनम्रता से देना चाहिए I

वहीं दूसरी तरफ सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के पलटवार का जवाब देते हुए कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यदि ऐसा कुछ था तो भाजपाइयों ने उनकी शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई। अब जब उन्होंने भाजपा की पोल खोल दी है तो वह लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

इस दौरान मुख्य चुनाव संयोजक अनिल कुमार कुमार, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुर्ल, विधानसभा लीगल सेल प्रभारी शिखर पालीवाल और विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी संजय त्रिवाल उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments