Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयहसाते- हसाते रुला गए राजू, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

हसाते- हसाते रुला गए राजू, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

देहरादून: मशहुर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 58 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू श्रीवास्तव काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे आज उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांसें ली I

बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

नम आँखों से दी श्रद्धांजलि

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया I उन्होंने कहा कि अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये।

साथ ही अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ एक गरीब परिवार से आए थे; दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके जैसे बहुत कम प्रतिभाशाली कॉमेडियन हैं। मुझे याद है कि सपा में शामिल होने पर वह कानपुर से कैसे चुनाव लड़ना चाहते थे।

राजू श्रीवास्तव के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, आदित्य ठाकरे, कुमार विश्वास, विवेक अग्निहोत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, अरुण गोविल, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments