Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डलोगों को डेंगू लार्वा के प्रति जागरूक किया

लोगों को डेंगू लार्वा के प्रति जागरूक किया

देहरादून। शहर में आज जिलाधिकारी सोनिका द्वारा गठित डेंगू पर प्रभावी निंयत्रण एवं जन-जागरूता टीम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-2 वार्डों एवं कार्यक्षेत्रों में पहुचकर डेंगु मच्छर के प्रसार, लार्वा का निरीक्षण एवं करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में टीम द्वारा प्रचार सामाग्री वितरण, फॉगिंग, लाउडस्पीकर के माध्यम से डेंगू के बारे में लोगों को जागरूकता करते हुए, घरों, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी के नेतृत्व में सूचना विभाग के कार्मिकों सहित नगर निगम के कार्मिकों ने  वार्ड नम्बर 94 इन्द्रप्रस्थ अपर नत्थनपुर में टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेंगू लार्वा के प्रति सघन जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को डेंगू लार्वा के प्रति जागरूक किया गया। सहायक निदेशक सूचना ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक रहने तथा घरों में खुले बरतनों, गमलों में पानी न रखने का अनुरोध स्थानीय लोगों से किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, सुपरवाईजर अनंत विभोर, सूचना से इन्द्रेश कोठारी, गोवर्धनदास, अंकिता सम्मल, पंकज आर्य सहित नगर निगम के कार्मिक उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments