Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत पहुंचे बदरीनाथ धाम

 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत पहुंचे बदरीनाथ धाम

चमोली:   मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत कार दुर्घटना की चोट से उबरने के बाद बद्री विशाल के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषभ पंत ने बद्री विशाल के दर्शन किए। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ था।

ऋषभ पंत के बद्री विशाल पहुंचने पर श्रद्धालु और ऋषभ पंत के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। सभी लोगों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने और भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की कामना की। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे।

साल 2022 के दिसंबर महीने में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत हादसे का शिकार हो गए थे। ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मर्सिडीज कार में आग लग गई थी।

ऋषभ पंत  की जिंदगी बचाने का श्रेय वहां से गुजर रहे लोगों को जाता है। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस हादसे में ऋषभ पंत का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था। खैर पिछले साल से ही ऋषभ पंत रिकवर कर रहे हैं। इस हादसे में उनके पैरों में गंभीर चोटें आई थी। रिकवरी के बीच अब वह भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments