Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डशादी करने से मुकरा प्रेमी, घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका

शादी करने से मुकरा प्रेमी, घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर गोशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका का आरोप है कि, डॉक्टर बनने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया है। वह छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है।

पीड़ित युवती डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने धमकी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।

युवती का कहना है कि वह अपना गांव छोड़कर छह महीने से डॉ. रवि परमार के गांव मुंगरा में गोशाला में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। लड़के के माता-पिता उसे स्वीकारने को राजी नही हैं। युवती ने इस साल अगस्त में रवि और उसके माता- पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments