Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधप्रेमिका की हत्या कर ढाबे के फ्रिज में छिपाया शव,श्रद्धा केस की...

प्रेमिका की हत्या कर ढाबे के फ्रिज में छिपाया शव,श्रद्धा केस की तरह देना चाहता था घटना को अंजाम

देहरादून: श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने शव को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया I जब लड़की के पिता प्रेमी तक पहुंचे तब इस राज का पर्दा फाश हुआ I

दिल्ली में एक बार फिर दिल को पसीज कर रख देने वाली दुर्घटना सामने आई है I दिल्ली के बाबा हरिदास नगर के मित्राऊं गांव में प्रेमी ने प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया।

जब लड़की के पिता  सुनील दत्त की दो दिन तक बेटी से बात नहीं हो सकी तो वह उसकी तलाश में निकल पड़े। पहले तो उन्होंने अपनी बेटी निक्की की सहेली को फोन किया जिसने बताया कि वह अपने बिंदापुर वाले घर में नहीं है और फिर साहिल के बारे में बताया कि आखिरी बार उसी के साथ देखी गई थी।

उन्होंने साहिल का नंबर लेकर उससे कई बार बात की तो उसने बहाने बनाए। अंत में उसने कहा कि निक्की मसूरी छुट्टियां मनाने गई है और वह अपनी शादी में व्यस्त है। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी साहिल गहलोत के घर जा पहुंचे। 

निक्की के पिता ने जब साहिल के परिजनों पर दबाव बनाया तो उन लोगों ने भरोसा दिलाया कि वह उनकी मदद करेंगे। साहिल ने उन्हें भनक नहीं लगने दी कि निक्की के साथ क्या हो चुका है। उन लोगों पर भरोसा कर वह अपने घर लौट आए और पुलिस को शिकायत तक नहीं दी।

श्रद्धा केस की तरह लगाना चाहता था लाश को ठिकाने

14 फरवरी (मंगलवार) को दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की हत्या हो गई है तो वह विश्वास नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि निक्की व साहिल दोनों के स्वजन इस बात से अनभिज्ञ थे कि दोनों वर्षों से साथ रह रहे थे। निक्की का सारा खर्च साहिल ही उठाता था। निक्की को साहिल की शादी अन्य युवती से तय हो जाने की जानकारी मिलने पर जब वह कुछ समय से उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया था तभी साहिल ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली थी। उसके मन में श्रद्धा की तरह ही शव को ठिकाने लगाने की बात आई। इसलिए हत्या करने के बाद उसने शव को फ्रिज में छिपा दिया था।

निक्की यादव हत्याकांड मामले में दिल्ली की अदालत ने आरोपी साहिल गहलोत को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments