Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबी पंवार की रिहाई और सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन...

बाबी पंवार की रिहाई और सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार की रिहाई और भर्ती घोटाले में सीबीआई जाँच की मांग को लेकर प्रदेश में युवाओं का प्रदर्शन जारी है I

बुधवार को देहरादून कचहरी के समीप शहीद स्मारक पर कुछ बेरोजगार छात्र पहुंचे, जिनके हाथों में ‘मैं भी बॉबी पंवार’ की तख्तियां दिखाई दे रही थी। यह छात्र सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सचिवालय कूच

वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करने पहुंची। इस बीच महिला कार्यकर्ताओं कि पोप्लिस से झड़प भी हुई I पुलिस ने सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका।

वहीं  पथराव और उपद्रव के मामले में बॉबी समेत सात की जमानत पर फैसला फिर एक दिन के लिए टल गया।

पुलिस ने इससे पहले जमानत का विरोध किया और पुलिस अफसरों को अस्पतालों में भर्ती बताते हुए मुकदमे में फिर से आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला) शामिल करने की मांग की। बचाव पक्ष के विरोध के बाद अदालत ने बुधवार (आज) तक पुलिस को घायलाें के इलाज के दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए। अब अदालत आरोपियों की जमानत पर आज फैसला सुनाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments