Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिरूठों को मना नहीं पाई तो पार्टी से किया निष्कासित

रूठों को मना नहीं पाई तो पार्टी से किया निष्कासित

देहरादून: विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से बागी हुए कई नेताओं को कांग्रेस नहीं मना पाई तो अब पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में रामनगर से उतरे संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से संजय डोभाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत पांच प्रमुख नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कर दिया है, तो वहीं लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में डटी हुई हैं। तकरीबन आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने पार्टी के बागी ताल ठोक रहे हैं।

रुद्रप्रयाग सीट से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के खिलाफ खड़े हुए हैं। यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके संजय डोभाल इस बार पार्टी प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments