Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, चुनाव में भी होगी भागीदारी

जनता को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, चुनाव में भी होगी भागीदारी

देहरादून। उत्तराखंड की पांच लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जनता और मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है। विभाग ने इस तरह की सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए कहा है कि मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस संबंध में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और जिला अस्पतालों को खुला रखने के आदेश दिये हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और जनता को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए निर्णय लिए गया है। राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए समय दिया जाएगा। सभी कर्मचारी मतदान करें, इसके लिए चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक या नियंत्रक अधिकारी की ओर से कर्मचारियों के मतदान को लेकर रोटेशन तैयार किया जाएगा। ताकि सभी कर्मचारी मतदान भी कर सकें और जिनको स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत है, उनको स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments