Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू निषेध कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू निषेध कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

डॉ धन सिंह रावत ने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का किया आह्वान

हरिद्वार: स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI उन्होंने बताया कि 60 दिन तक यह अभियान पुरे प्रदेशभर में चलाया जायेगा I साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10,000 नौकरियां देने की घोषणा भी की I

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा l उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया l उन्होंने हरिद्वार जिले में अच्छा कार्य करने वाले सभी मेडिकल स्टाफ और टीम को बधाई दी l साथ ही उन्होंने बताया कि10,000 नौकरियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएंगी, जिसमें 3000 नर्स स्टाफ की हैं l जल्द ही इस अभियान को पूरा किया जाएगा l

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सजगता की वजह से तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है l
हम अपने राज्य को तंबाकू मुक्त कैसे करें इसको लेकर व्यापक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 9 लाख 73 हजार लोगों ने तंबाकू छोड़ने की शपथ ली। वहीं, इस अवसर पर उन्होंने सभी को तंबाकू का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई l

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विकास तिवारी, अपर जिलाधिकारी पी एल शाह, सी एम ओ डॉ मनीष दत्त, रेड क्रॉस सचिव डॉ नरेश चौधरी, गंगा सभा के महामंत्री तनमय वशिष्ठ संदीप गोयल डॉ अर्चना ओझा डॉ राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह, राजेश गुप्ता सीएमएस रुड़की, एन एस रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तरुण एवं डॉ सुमित सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments