Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

हरिद्वार। स्वास्थ्य मत्री धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया अभी तक 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
मंगलवार को यहां उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत हरिद्वार दौरे पर रहे। यहां पर पहुंच कर उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर हरिद्वार का निरीक्षण किया। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे हरिद्वार जिले के लिए एक बड़ी सौगात हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा देश के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा एनएमसी के द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई है। अब हरिद्वार मेडिकल कॉलेज जो है 3 अक्टूबर से यहां के 100 बच्चों के एडमिशन के लिए हम काउंसलिंग शुरू करेंगे और उनको लगता है कि अक्टूबर में हमारे 100 बच्चों का यहां एडमिशन शुरू हो जाएगा। अब हरिद्वार जिले को एक बड़ी सौगात मिल गई है, यहां का मेडिकल कॉलेज इसी साल से शुरू हो जाएगा आज वह इसके निरीक्षण के लिए आये है और लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। 58 हमने फैकेल्टी नियुक्त कर दी है अब बच्चों के लिए हॉस्टल के लिए यहां क्लास रूम के लिए लाइब्रेरी के लिए सारी व्यवस्थाएं जल्दी की जाएगी और मुझे आशा विश्वास है कि दोकृतीन महीने में जैसे कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री से आग्रह करेंगे, देश के स्वास्थ्य मंत्री से भी आग्रह करेंगे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी आग्रह करेंगे कि इस कॉलेज का भव्य उद्घाटन किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments