Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Monday, August 24, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य कैम्प में 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित...

स्वास्थ्य कैम्प में 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई

चमोली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दशोली के पलेठी, मेडठेली, देवाल के चोटिंग व उदयपुर, गैरसेंण के स्यूणी मल्ली,घाट के सुतोल, जोशीमठ के चाई, नारायणबगड के कोथरा व कोठुली तथा थराली के चेंपडों व चिडिंगा मल्ला में आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों का योजना में पंजीकरण किया गया।
      शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर 18 लोगों की टीबी जांच व 115 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई।
      इस दौरान शिविर में 9 आयुष्मान कार्ड बनाए गए व पीएम किसान सम्मान के 4, पीएम आवास के 7, केसीसी के 23 तथा उज्ज्वला के 8 आवेदन प्राप्त हुए। आगामी 14 दिसम्बर को कर्णप्रयाग के धनी, बैनोली, कनखुल व ग्वाड, थराली के हरीनगर व गुमाड, घाट के बूरा व टांगला, नारायणबगड के कफारतीर व लोदला, देवाल के नलधूरा व मोपाटा, पोखरी के चन्द्रशिला व जौरासी, दशोली के सेमडुंग्रा व सरतोली तथा जोशीमठ के मोल्टा व गणाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments