Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वास्थ्य सचिव ने कोविड जांच की खबरों को बताया गलत

स्वास्थ्य सचिव ने कोविड जांच की खबरों को बताया गलत

देहरादून: स्वास्थ्य सचिव ने एयरपोर्ट और राज्य की सीमाओं हो रही कोविड जांच की खबरों को गलत बताया हैं| उनका कहना है कि उनकी तरफ से ऐसे कोई निर्देश नही दिए गये हैं| साथ ही उन्होंने कोविड संक्रमण रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को लेकर अफवाह न फैलानी की अपील की हैं|

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि उत्तराखंड में पर्यटकों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि ऐसे कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में कोविड जांच की कोई बाध्यता नहीं है। हालांकि, किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क किया जाना आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध लक्षण हैं तो वे कोविड जांच कराएं। 

उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार व सतर्कता जरूरी है। भीड़ वाले स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीमें लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने का अभियान चला रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments